बीकानेर
बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए रोगी आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक साथ पांच नए कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट के हाथ पांव फूलने लगे हैं। बीकानेर में अब एक्टिव की संख्या बढ़कर भी बीस हो गई है।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि एक केस रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैंपल से सामने आया है। यहां 22 साल की एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आचार्यों के चौक के पास अजीत फाउंडेशन के नजदीक रहने वाले दो लोगों को कोरोना हुआ है। इसमें एक 59 साल के पुरुष और दूसरी 54 वर्ष की महिला है। जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक बार फिर कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी में पहले से काफी पॉजिटिव केस आ रहे हैं। ये कॉलोनी एक बार फिर कोविड का हॉट स्पॉट बन रहा है।