नई दिल्ली
एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को बढ़ गया। आज पर सोने की कीमत में 0.17 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,199 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। चांदी के दाम में 0.31 फीसदी की गिरावट आई है। इस कमी के बाद चांदी का ताजा भाव घटकर 62,107 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।