नई दिल्ली
भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे क्षेत्रों में निवेश करती है। हालांकि शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। बिना इसके आप स्टॉक मार्केट में निवेश नहीं कर सकते हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और आपके पास अपना खुद का डीमैट अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए है। सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के KYC को लेकर 31 दिसंबर 2021 को अंतिम तारीख निश्चित कर रखा है। अगर आप इस डेट से पहले अपने डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी नहीं करवाते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपका खाता भी बंद हो सकता है। ऐसे में आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।