जयपुर
राजस्थान सचिवालय में कोरोना विस्फोट हो गया है। यहां 2 IAS समेत 30 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले IAS अधिकारियों में पीसी किशन और दिनेश कुमार शामिल हैं। DIPR डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा, एक डिप्टी डायरेक्टर, ऑपरेटर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कार्मिक विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी जयनारायण मीणा में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। निर्वाचन विभाग में RAS सुरेश कुमार भी कोविड संक्रमित हो गए हैं।
इसके साथ शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के स्टाफ में भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दरअसल, कर्मचारियों की कोविड जांच लगातार पिछले 4 दिनों से जारी है। सचिवालय में कोरोना फैलने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में परिवहन आयुक्त IAS महेन्द्र सोनी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि उनकी तबीयत में अब सुधार बताया जा रहा है।