‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुके कॉमेडियन तीर्थानंद ने हाल ही में आत्महत्या करने की कोशिश की और जहर खा लिया। पड़ोसियों की मदद से तीर्थानंद को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी जान बचाई गई।
15 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे कॉमेडियन कोविड के चलते आर्थिक तंगी का शिकार हैं जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। तीर्थानंद से पहले भी कई टीवी सितारे आर्थिक तंगी की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं।