नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनवरी का पहला सप्ताह समाप्त हो गया है लेकिन बोर्ड अब तक आईपीएल नीलामी की तारीखों का एलान नहीं कर पाया है। अब यह खबर आ रही है कि बीसीसीआई नीलामी को 10 दिनों के लिए टाल सकता है। इसके पीछे का कारण अहमदाबाद फ्रैंचाइजी विवाद है। स्ट्टेबाजी कंपनियों के साथ काम करने के आरोपों के बाद अहमदाबाद को अब तक टीम अधिग्रहण करने का पत्र नहीं मिला है।
बोर्ड अहमदाबाद विवाद को लेकर गंभीर है। उसने इसके लिए जांच समिति भी बनाई थी और माना जा रहा था कि अहमदाबाद को क्लीन चीट दे दी जाएगी। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्टूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।