अजमेर
केसर से बनी चाशनी में लबालब, तीर्थ राज पुष्कर का एक जायका ऐसा है जिसकी मिठास दुनिया तक पहुंच चुकी है। भले ही देश के कई शहरों में मालपुआ बनाया और खाया जाता है, लेकिन जब सबसे बेहतरीन स्वाद की बात होती है तो जुबां पर पुष्कर के रबड़ी से बने मालपुआ का नाम सबसे पहले आता है। एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ मालपुआ बनने का सफर आज करोड़ों के कारोबार तक पहुंच चुका है।