Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में जनवरी के आठ दिन में 500 पॉजिटिव:मई 21 के बाद पहली बार बीकानेर में इतने कोविड रोगी, अस्पताल में सिर्फ दो भर्ती हुए, अब तक एक भी मौत नही

बीकानेर

कोरोना की दूसरी लहर में बीकानेर के सैकड़ों परिवार अपनो को खो चुके हैं। किसी के पिता नहीं रहे तो किसी की मां ने दम तोड़ दिया। कुछ बच्चों के सिर से तो मां और बाप दोनों का साया उठ गया। ऐसे में तीसरी लहर ने बीकानेरवासियों को एक बार फिर डरा दिया है। जून 21 के बाद पहली बीकानेर में कोविड पॉजिटिव से एक्टिव केस का आंकड़ा पांच सौ के पार पहुंच गया है। इतनी बड़ी संख्या में कोविड पॉजिटिव के बाद भी अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या महज दो है।

वर्ष 21 में बीकानेर में कोरोना की दूसरी लहर आई थी, जो अप्रैल में शुरू हुई और मई में पीक पर पहुंच गई। जून आते आते रोगियों की संख्या कम हो गई। मौत का आंकड़ा भी इन्हीं महीनों में बढ़ा। सबसे ज्यादा मौत मई 21 में हुई। सरकारी आंकड़ों की मानें तो मई में 257 लोगों की कोरोना से मौत हुई जबकि इससे पहले अप्रैल में 70 और बाद में जून में 47 ने दम तोड़ा। पोस्ट कोविड से मौत का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है जबकि हकीकत में ये संख्या भी इन आंकड़ों से ज्यादा थी। एक अनुमान के मुताबिक मई और जून में पांच सौ से ज्यादा लोगों की मौत सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *