Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सर्दी ने ठिठुराया, दोपहर में रात सी ठंडक:तीन दिन से नहीं हुए सूरज के दर्शन, दिन में छाए रहे बादल, सड़क किनारे अलाव जलाकर दूर भाग रहे सर्दी

श्रीगंगानगर

इलाके में शनिवार को लगातार तीसरे दिन तेज सर्दी का असर बना रहा। गुरुवार और शुक्रवार को इलाके में हुई बरसात ने जहां ठंडक बढ़ा दी थी वहीं शनिवार सुबह चली हवा ने ठिठुरन पैदा कर दी। सर्दी क चलते शहर की सड़कों पर निकले लोग बचाव के तमाम इंतजाम करते दिखे। सड़कों के किनारे अलाव जलाकर लोग सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे।

शहर से बाहर के रास्तों पर हलका कोहरा
इलाके में अल सुबह शहर से बाहर के रास्तों पर हलका कोहरा नजर आ रहा था वहीं शहरी इलाके में सुबह से मौसम साफ था। बादल छाए रहने से लोग देर तक घरों से नहीं निकले। बाजार में सामान्य एक्टिविटीज भी सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास शुरू हुई। अल सुबह घरों से निकले सब्जी और दूध के विक्रेता ठिठुरते दिखे। शहर के सब्जी मंडी इलाके में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाई। यही हालात धानमंडी के आसपास के इलाकों में भी थे।

दिन में रात जैसी सर्दी
इलाके में दिन में भी रात जैसे हालात बने हुए हैं। मैक्सिमम टेंप्रेचर और मिनिमम टेंप्रेचर में अंतर महज 2.4 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार शाम तक मैक्सिमम टेंप्रेचर 14.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं मिनिमम टेंप्रेचर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने से मिनिमम टेंप्रेचर ज्यादा बना हुआ है। इसके बावजूद लोगों को बिलकुल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। घरों और ऑफिसों में लोग हीटर लगाकर सर्दी से बचाव करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *