Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, क्या करें क्या न करें

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को काबू करने के लिए सरकार ने सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दिल्लीवासियों को अगर बाहर निकलना पड़ता है तो उन्हें कई बातों का ध्यान रखना होगा। कर्फ्यू के दौरान ट्रेन, बस या फ्लाइट की पकड़ने के लिए वैध टिकट होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी और जरूरी काम से घर से बाहर निकलने से पहले अपने साथ ID कार्ड जरूर रखें। इसके अलावा जांच अधिकारी को बाहर निकलने के लिए वैलिड रीजन भी बताना होगा।

कर्फ्यू के दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। राजधानी में पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 17,335 केस मिले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 17.73% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *