Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर 2385 मरीज एडमिट, इनमें 96% ने वैक्सीन नहीं लगवाई

मुंबई

मुंबई में लगातार 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले। मरीजों की इतनी बड़ी संख्या के साथ हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स का आंकड़ा भी बढ़ा है। शुक्रवार तक शहर में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के 35,645 बेड्स में से 6,531 बेड्स पर पेशेंट्स एडमिट थे। यह कुल बेड्स का 18.3% है।

शुक्रवार को ही 1394 नए पेशेंट भर्ती हुए, इनमें 88 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इन्हें मिलाकर शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2385 हो गई है। BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने गुरुवार को कहा कि जो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, उनमें से 96% ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। बाकी 4% मरीजों में ज्यादातर ने वैक्सीन की एक डोज ली है।

इससे पहले भी गुरुवार को ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 1900 मरीजों में 4% ही ऐसे थे, जिन्होंने वैक्सीन की एक या दो डोज ली है। ऑक्सीजन बेड पर एडमिट पेशेंट्स में ज्यादातर की उम्र 40 से 50 साल के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *