देश में एक बार फिर कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। सेलेब्स की इस लिस्ट में अब सिंगर अरिजीत सिंह, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर प्रियदर्शन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं अरिजीत सिंह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।