हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सिडनी पोइटियर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिडनी के निधन की जानकारी शुक्रवार को बहेमियन फॉरन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने दी। फिल्मों में अपने महान योगदान के लिए जाने जाने वाले सिडनी पोइटियर पहले ब्लैक एक्टर थे, जिन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
सिडनी के निधन के बाद से फैंस समेत हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बराक ओबामा, अनिल कपूर, अनुपम खेर, ओपरा विनफ्रे, जेफ्री राइट और दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।