Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नफरत-घृणा की राजनीति करती है कांग्रेस

  • प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना व हवन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को लेकर जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस घटना के बाद से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन के वार्ड नम्बर 60 स्थित हनुमान मन्दिर में भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से आयोजित पूजा-अर्चना, हवन व हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री की लम्बी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में हुआ। हनुमान चालीसा का पाठ, भजन कीर्तन सुरेंद्र यादव शास्त्री और कमलेश बघेल की ओर से किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को कांग्रेस की दुर्भावना से ग्रसित राजनीति करार देते हुए कहा कि यह हादसा से न सिर्फ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है बल्कि राष्ट्रीय सम्मान पर भी कुठाराघात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *