जयपुर
राजस्थान में कोरोना के केस लगातार बढ़ने के बाद सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों से लेकर हर तरह की पाबंदियां लगाई हैं। दैनिक भास्कर ने कोरोना के बढ़ते केस और सरकार की तैयारियों को लेकर हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा से बातचीत की। मीणा ने कहा कि ओमिक्रॉन उतना खतरनाक नहीं है, अगर खतरनाक होता तो अस्पताल भरे होते। मंत्री ने माना है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन से कोरोना के मामले कुछ हद तक बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने फिलहाल 8वीं से ऊपर के स्कूल खुले रखने की पैरवी की है।