टीवी एक्ट्रेस हीना खान की पूरी फैमिली कोरोना की चपेट में आ गई है, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर फैन्स को इसकी जानकारी दी। फोटोज में उन्होंने मास्क उतारा हुआ है, लेकिन उनके चेहरे पर उसका निशान बन गया है। इसलिए, क्योंकि वो घर में कोरोना से बचाव के लिए 24 घंटे मास्क पहन रही हैं और अकेले ही अपनी पूरी फैमिली का ध्यान रख रही हैं।