टोपरियां (सीमा सन्देश)। गांव की राधा कृष्ण गौशाला में सेठी गोदारा ने अपनी बहन प्रियंका के जन्मदिन पर राधाकृष्ण गौशाला में गायों के गुड़-खल खिलाया गया। गांव के सदस्यों ने गौशाला में भ्रमण किया ओर ग्रामीणों ने गौशाला में व्यवस्था ओर साफ सफाई की सराहना की गौशाला में हर रोज गांव के युवाओं और महिलाओं द्वारा गोवंश को गुड़, चुरी, खल रोटी आदि खिलाई जाती है। गोदारा ने बताया कि मानव के जीवन में गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। गौशाला अध्यक्ष साहबराम सहारण ने गौ माताओं से परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ रखने की मनोकामना की और गौशाला के मैनेजर रामजीलाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हरा पशु चारा व आहार सामग्री देकर पुण्य का कार्य किया गया सभी ग्रामवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। दानवीरों द्वारा दिल खोलकर दान किया जा रहा है। इस मौके पर गौ माता के गौ सेवक कांस्टेबल राजेश सहारण, सुशील बारूपाल, फौजी दीपचंद्र सोनी, सेठी और अनेक ग्रामीण मौजूद थे।