Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉन ब्रेडममैन और रिचर्ड्स के खास क्लब में शामलि हुए डेवोन कॉनवे

क्राइस्टचर्च

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने बहुत ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो डॉन ब्रेडमैन और बैरी रिचर्ड्स के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। पांच मैच खेलने के बाद कॉन्वे ने 69.22 के औसत से रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कॉन्वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत पांच मैच खेलने के बाद 70 के करीब या उससे ज्यादा है। पांच मैच के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत डॉन ब्रेडमैन का था। वहीं बैरी रिचर्ड्स इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि कॉन्वे तीसरे स्थान पर हैं। 

पांच मैच के बाद डॉन ब्रेडमैन का औसत सबसे ज्यादा था। उन्होंने 99.94 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड बैरी ने अपने शुरुआती पांच मैचों में 72.57 के औसत से रन बनाए थे। अब कॉन्वे ने 69.22 के औसत से बल्लेबाजी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *