Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोवाक जोकोविच ने जीता केस, सारे कागज लौटाए जाएंगे, ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलना लगभग तय

 मेलबर्न

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वीजा रद्द होने के मामले में केस जीत लिया है। मेलबर्न के कोर्ट ने सुनवाई के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार के उस फैसले को गलत माना, जिसमें जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नोवाक जोकोविच का पासपोर्ट सहित जो भी सामान सरकार जब्त किया गया है, उसे तुरंत वापस लौटाया जाए। वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच चार दिन तक आव्रजन विभाग के होटल में थे। जोकोविच पर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने का आरोप है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसको लेकर सख्त कानून हैं।

अब जोकोविच के केस जीतने के बाद उनका ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलना लगभग तय हो चुका है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि सरकार के पास अभी भी जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया से बाहर भेजने का आधिकार है और इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *