Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश में नए मरीजों का आंकड़ा 1.80 लाख पहुंचा; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हुए संक्रमित

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत टेस्ट करवाएं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन 1 लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं। रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार 1.80 लाख तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 79 हजार 554 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई है। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है।

इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 59 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.57 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.44 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 7 लाख 84 हजार 580 है। अब तक 4,83,935 लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *