नई दिल्ली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर पहली बार मीडिया के सामने आए। फिटनेस के मामले में विराट ने अच्छी खबर दी और कहा कि वे तीसरे मुकाबले में खेलेंगे। विराट ने कहा- यह पहली बार नहीं है कि मेरी बैटिंग पर सवाल उठे हैं। 2014 में इंग्लैंड दौरे के समय भी ऐसा हुआ था। मुझे पता है कि मैं टीम के लिए काफी अहम कंट्रीब्यूशन कर रहा हूं। पिछले एक साल में भी मैं टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पार्टनरशिप का हिस्सा रहा। मैं इस बात में यकीन रखता हूं कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव आ गया था। कोहली ने उनकी फिटनेस को लेकर कहा- सिराज अभी रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन वो मैच के लिए फिट हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें एक ऐसे तेज गेंदबाज पर दांव खेलना चाहिए जो 110% फिट नहीं है।