Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में शीतलहर, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

जयपुर

राजस्थान में पिछले 5 दिनों से चल रही मावठ का दौर आज थम गया। बारिश, बादल से घिरा आसमान आज साफ नजर आने और तेज धूप निकलने से लोगों को काफी सुकून मिला। हालांकि सर्दी से लोगों को अब भी कोई खास राहत नहीं मिली। सुबह से चल रही बफीर्ली हवाओं के कारण ठंड का असर तेज है। वहीं, माउंट आबू में पारा माइनस 3 डिग्री पर पहुंच गया। यहां गमले में रखा पानी तक जम गया।

शीतलहर के कारण जयपुर, अलवर समेत कई जिलों में रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग की माने तो आगामी 14 जनवरी तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस बीच उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा शेखावाटी बेल्ट, जयपुर, अलवर एरिया में अगले दो-तीन दिन शीतलहर चल सकती है।

जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट को देखे तो आज डूंगरपुर, सवाई माधोपुर काे छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रविवार की तुलना में आज जयपुर, अलवर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सीकर में तापमान में गिरावट, जबकि उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर में मामली बढ़ोतरी हुई। अलवर में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था, जो आज गिरकर 6.2 पर पहुंच गया। सबसे कम तापमान सीकर, भीलवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *