Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

100 साल पुराने गढ़ में छिपा था खजाना!

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में 100 साल से ज्यादा पुराने गढ़ में तहखाना और कमरा मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गढ़ राजा-महाराजाओं के समय का है। इसके तहखाने में गड़ा हुआ खजाना भी था, जिसे चोर ले गए। खजाने की बात सामने आने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है। अब पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस तहखाने में कितना खजाना था। दरअसल जिले के संगरिया गांव में शनिवार रात खंडहरनुमा गढ़ में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। यहां जैमती माता का एक मंदिर भी है। रविवार सुबह रविवार सुबह पुजारी शंकर लाल शर्मा गढ़ में स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे मिले। उन्होंने चोरी की आशंका के चलते ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। वहां एक पुरानी लाइब्रेरी का ताला टूटा था। अंदर जाकर जाकर देखा तो लाइब्रेरी की एक दीवार भी टूटी दिखी, जिसमें दरवाजा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें यहां एक कमरा मिला। इस कमरे में गए तो तहखाना दिखाई दिया। यहां से सीढ़ियां नीचे जा रही थी। इसमें भी एक कमरा बना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *