Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंदी के बावजूद सरकारी-प्राइवेट स्कूल खुल रहे:संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश

पाली

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार गाइडलाइन पर गाइडलाइन जारी कर रही है। सख्ती के दावे कर रही है। फिर भी असर होता नहीं दिख रहा। सरकार ने भले ही नगर निगम और नगर परिषद इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर रखी है। बावजूद इसके स्कूल संचालक बच्चों की जान खतरे में डाल स्कूल बुला रहे हैं। दैनिक भास्कर ने सोमवार को पाली के कुछ स्कूलों का जायजा लिया तो लापरवाही सामने आई। छोटे-छोटे बच्चे बिना मास्क के क्लास में पढ़ते नजर आए। इतना ही नहीं, लापरवाही में सरकारी स्कूल भी पीछे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *