Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई कम, फसलों को पाला लगने की आशंका हुई कम

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में पिछले तीन दिन की मावठ के बाद सोमवार सुबह पूरा क्षेत्र धुंध में लिपटा नजर आया। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई। बारिश बंद होने के बाद तापमान में भी खासी गिरावट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। संगरिया स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान 15-18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई गई है।

किसानों के लिए राहत की बात
मौसम में आया बदलाव किसानों के लिए राहत बनकर आया है। तीन दिन से रुक-रुककार हो रही बारिश से कई जगह खेतों में जलभराव की स्थितियां बन रही थी, लेकिन रविवार को बारिश का दौर थम गया। अब तापमान में गिरावट के बावजूद कोहरे के चलते फसलों को पाला लगने की आशंका कम है। ऐसे में सरसों व गेहूं उत्पादक किसानों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *