बीकानेर
बीकानेर के महाजन में एक रेलवे ट्रेक पर रेलवे के गैंगमेन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैंगमैन रेल की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन मोखमपुरा के बीच रेलवे लाइन चेक करते हुए गैंगमैन भागचंद की रविवार की देर रात को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार देर रात को महाजन से मोखमपुरा के बीच लाइन चेक करने वाले गैंगमैन भालचंद निवासी बीरधवाल हेड का था। जो रविवार को देर रात लाइन चेक करने के लिए गैंगमैन भालचंद गया हुआ था। तभी अचानक मालगाड़ी आने से उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पहुंची। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाजन के मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। अभी पता किया जा रहा है कि भागचंद वहां कब और कैसे गया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।