Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हड्डियों को मजबूती देते हैं ये योगासन, गठिया और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं दूर

नई दिल्ली

स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी होता है। हड्डियों में होने वाली समस्या का असर पूरे शरीर पर पड़ता है। पहले हड्डियों की कमजोरी को उम्र के साथ बढ़ने वाली समस्या के तौर पर देखा जाता था। बूढ़े शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती थीं लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी वजह खराब जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी है। हड्डियां कमजोर होने से जोड़ों में दर्द, गठिया और भी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन समय रहते आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण करके आराम पा सकते हैं। इसके लिए आज के दौर में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने के साथ ही नियमित योगासन के अभ्यास की भी जरूरत है। योगासन करने से जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *