दुबई
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। पर अब दोनों टीमें हर साल एक दूसरे के खिलाफ टी-20 मैच खेल सकती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष इन मैचों को कराने के लिए बड़ा प्लान बना रहे हैं। वह इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के सामने प्रस्ताव भी रखने वाले हैं।
रमीज का यह है पूरा प्लान
रमीज ने दोनों के बीच सीरीज नहीं होने को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रमीन ने कहा- हम हर साल भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, चार देशों के बीच एक टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन पर विचार कर रहे हैं। ये टूर्नामेंट बारी-बारी से चारों देशों में कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही मैं आईसीसी के सामने रखुंगा। इस टूर्नामेंट से होने वाले फायदे को पर्सेंटेज के आधार पर आईसीसी के मेंबर देशों के बीच बांटा जाएगा।