Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 956 पदों पर निकलीं भर्तियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।
JSSC CGL Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 15 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 14 फरवरी, 2022
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 16 फरवरी, 2022
  • परीक्षा तिथि – जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि – जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा

JSSC CGL Recruitment 2022 का ये है पद विवरण

  • सहायक शाखा अधिकारी – 384
  • जूनियर सचिवालय सहायक – 322
  • ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी – 245
  • योजना सहायक – 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *