नई दिल्ली
स्मार्टफोन आजकल हर किसी की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। अपना हर छोटा-बड़ा काम लोग फोन के जरिए ही निपटाने लगे हैं। अमीर, गरीब, जवान, बुजुर्ग अब हर किसी के हाथ में इसे देखा जा सकता है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। दुनिया में हजारों तरह के मोबाइल फोन मौजूद हैं, जिनकी कीमत हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक है। सभी फोन की अपनी-अपनी खूबियां और खास डिजाइन भी होती हैं। सिर्फ यही नहीं, दुनिया में कई तरह के ऐसे लोग भी हैं जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फोन खरीदते हैं। कुछ लोग सिर्फ अपने जरूरत के काम को ध्यान में रखकर फोन खरीदते हैं, तो कुछ लोग कैमरा, कीमत, डिजाइन या ब्रांड देखकर स्मार्टफोन खरीदते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में लोग गलत फोन खरीद बैठते हैं और बाद में पछताते हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप स्मार्टफोन खरीदेंगे तो आगे आपको पछताना नहीं पड़ेगा।