नई दिल्ली
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक साथ चार नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। BSNL के इन प्लान की कीमतें 184 रुपये, 185 रुपये, 186 रुपये और 347 रुपये है। इन प्लान के साथ ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS मैसेज मिलेंगे। BSNL के इन प्लान को स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) के तहत पेश किया गया है। BSNL के इन प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है।
अब सबसे पहले फायदों की बात करें तो 184 रुपये वाले प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे।
185 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में भी रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसमें एरिना मोबाइल गेमिंग की सर्विस भी 28 दिनों के लिए मिलेगी।
अब जहां तक 186 रुपये वाले प्लान के फायदों की बात है तो इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसमें भी हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ Hardy गेम की सर्विस मिलती है। BSNL 347 रुपये वाले में भी रोज 100 SMS के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसमें भी 56 दिनों की वैधता के साथ Arena Mobile गेमिंग सर्विस मिलेगी।
हाल ही में BSNL ने कहा है कि किसी दूसरे नेटवर्क से उसके नेटवर्क में आने वाले ग्राहकों को मुफ्त में 5 जीबी डाटा मिलेगा। इस फ्री डाटा की वैधता 30 दिनों की होगी। फ्री डाटा के लिए एक शर्त यह है कि आपको सोशल मीडिया पर BSNL के नेटवर्क में MNP कराने का कारण बताना होगा और कंपनी का इसका सबूत भेजना होगा।BSNL का नया फ्री डाटा वाला ऑफर 15 जनवरी 2022 तक है। इसकी जानकारी बीएसएनएल ने ट्वीट करके दी है। एमएनपी कराने के बाद ग्राहकों को #SwitchToBSNL के साथ ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट करना होगा। साथ ही BSNL को टैग भी करना होगा और फॉलो भी करना होगा।