Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कारोबारी दुनिया में नई पीढ़ी का बोलबाला, खुद के दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

नई दिल्ली

आज राष्ट्रीय युवा दिवस है और इस मौके पर युवा उद्यमियों की सफलता की बात करना जरूरी है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। कुछ ऐसा ही जज्बा दिख रहा है देश के युवा उद्यमियों में जिन्होंने कम उम्र में ही खुद की मेहनत और लगन से कारोबारी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस सूची में ईशा अंबानी से लेकर बिन्नी बसंल, अंजली सूद और विजय शेखर शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। 

दिव्यांक-भाविन तुराखिया
सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वालों की सूची में तुराखिया ब्रदर्स का नाम सबसे आगे है। दिव्यांक-भाविन तुराखिया फोर्ब्स की टॉप 100 अमीरों की सूची में शामिल रह चुके हैं। दिव्यांक तुराखिया और भाविन तुराखिया ‘डायरेक्ट-आई’ कंपनी के को-फाउंडर हैं। डायरेक्ट-आई विभिन्न तकनीकी कंपनियों का समूह है, जिसकी स्थापना 1998 में महज 25 हजार रुपये की लागत से की गई थी। अब यह 1.55 अरब डॉलर से भी ज्यादा वैल्यू की है। मुंबई से ताल्लुक रखने वाले तुराखिया ब्रदर्स ने गेमिंग बिजनेस से अपनी कंपनी की शुरुआत की और फिर वेब होस्टिंग, ऑनलाइन एडवरटाइजिंग और एप की दुनिया में कामयाबी हासिल की। भारत के साथ-साथ इनकी कंपनी यूएसए और यूएई से संचालित होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *