Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18200 के पार

नई दिल्ली

लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।(एनएसई) का निफ्टी भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ। 

312 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक उछलकर 60,946 के स्तर पर, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 101 अंक की तेजी के साथ 18,154 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *