नई दिल्ली
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ( एनसीएलएटी ) ने गुरुवार को ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआईआई) और फ्यूचर कूपन्स को नोटिस जारी किया।
10 दिन में दाखिल करना होगा जवाब
इस याचिका में निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई द्वारा पारित एक हालिया आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसने फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) के साथ इसके सौदे की दो साल से अधिक पुरानी मंजूरी को निलंबित कर दिया था। अपीलेट ट्रिब्यूनल ने सीसीआई और एफसीपीएल को अगले दस दिन के भीतर जवाब देने और एमेजॉन से इस पर प्रत्युत्तर देने को कहा है।