नई दिल्ली
देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.47 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा मई 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 13 फीसदी के ऊपर चली गई है। कोरोना के इस तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैज्ञानिक लगातार लोगों से बचाव के उपाय करते रहने की अपील कर रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी है, उन्हें भी बचाव के उपायों को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए अच्छे तरीके से और कसे हुए मास्क पहनकर रखना सभी लोगों के लिए आवश्यक है।
इस बीच सोशल मीडिया पर चल रही कुछ पोस्ट में कहा जा रहा है कि लोगों को लगातार मास्क पहनकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। क्या वास्तव में लंबे समय तक मास्क पहने रहने से इस तरह का खतरा हो सकता है? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।