Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

14 जिंदा कारतूस व एक पिस्तौल बरामद

  • तीन जनों को किया गिरफ्तार, जंक्शन पुलिस की तीन कार्रवाई
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 14 जिंदा कारतूस व एक देसी पिस्तौल बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। तीनों जनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल अमरसिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अबोहर रोड पर बिजली घर के पास से सतनाम सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी वार्ड नम्बर 58, सुरेशिया के कब्जे से 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने सौ फुटी रोड पर महिला बीएड कॉलेज के पास कार्रवाई करते हुए विक्रमराय उर्फ विक्की पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 57, सुरेशिया के कब्जे से 10 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया। वहीं हैड कांस्टेबल राजकुमार ने केवल सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी वार्ड नम्बर 58, सुरेशिया को अबोहर-श्रीगंगानगर बाइपास रोड पर अवैध देसी पिस्तौल सहित घूमते हुए गिरफ्तार कर पिस्तौल जब्त किया। पुलिस तीनों जनों से पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *