Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मकानों पर लगाए लाल निशान, भय में जी रहे नागरिक

  • किसी का आधा मकान आ रहा अतिक्रमण में, लगाई रियायत देने की गुहार
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के सुरेशिया में नगर परिषद की ओर से सौ फुटी रोड से सुरेशिया पुलिस चौकी की तरफ रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड पर सौ फीट सड़क का निर्माण होगा। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़क मार्ग के दोनों तरफ निवास करने वाले नागरिकों की नींद उड़ गई है। वह इसलिए क्योंकि नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से सौ फीट सड़क का निर्माण करवाने के लिए आसपास बने मकानों को अतिक्रमण में बता उन्हें तोड़ने के लिए लाल निशान लगा चिह्नित किया गया है। स्वयं अतिक्रमण नहीं तोड़ने पर नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *