Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना के एक्टिव केस पहुंचे 500 के पास, आज मिले 256 नए संक्रमित

  • 18 साल से कम उम्र के 117 बच्चे शामिल, जिले में अनकंट्रोल हो रहा कोरोना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिले में कोरोना अनकंट्रोल होता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में गुरुवार को 256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात इसलिए है कि इन 256 में 117 पॉजिटिव 18 साल से कम उम्र के शामिल हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के 489 केस एक्टिव हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आए लोगों में गंभीर लक्षण नहीं है। तीसरी लहर में अभी तक कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना संक्रमित दो रोगी जिला अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *