Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आदेश के खिलाफ सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

  • गोचर, चरागाह, ओरण भूमि में आवासीय अतिक्रमणों के नियमन का विरोध
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गोचर, चरागाह, ओरण भूमि में आवासीय अतिक्रमणों के नियमन के विरोध में गुरुवार को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी समर्थक कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के बाद जिला गोशाला विकास समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रिमण्डल ने 15 दिसम्बर 2021 को एक आदेश जारी कर राजस्थान की शहरी व ग्रामीण गोचर, चारागाह आदि में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों का पट्टा जारी करने पर सहमति प्रदान की है जो कि पशुओं व गोवंश के जीने के अधिकार पर अतिक्रमण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *