Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना से बचाव के लिए बांटी राहत किट

  • यूथ वीरांगनाओं का अभियान जारी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    यूथ वीरांगनाओं की ओर से कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए राहत किट वितरित करने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत गुरुवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से जंक्शन की आईटीआई बस्ती में कोरोना से बचाव की किट महिलाओं को वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रो. सुमन चावला थीं। इस दौरान यूथ वीरांगनाओं की ओर से किट वितरित करने के साथ ही मोहल्ले के नागरिकों को कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के लिए भी जागरूक किया गया। सब को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का सन्देश देते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए जागरूक किया गया ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हो सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. सुमन चावला ने कहा कि ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की फिर से एंट्री हो चुकी है जो लोगों की जान पर खतरे के रूप में मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *