Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नाबालिग हाथ जोड़ती रही और चूड़ी कारोबारी रेप करता रहा

पाली

8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग हाथ जोड़ती रही, गिड़गिड़ाती रही और चूड़ी कारोबारी युवक रेप करता रहा। डेढ़ साल तक जबरदस्ती होने के बाद आखिरकार लड़की ने हिम्मत जुटाई। उसने युवक को रोका तो उसने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पाली के कोतवाली थाने में लड़की की मां ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।

पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म
पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग के घर सिंधी कॉलोनी निवासी 23 साल के कल्पेश शर्मा का आना-जाना था। कल्पेश का चूड़ी सप्लाई का कारोबार है। वह लड़की के लिए कभी चॉकलेट तो कभी गिफ्ट लाने लगा। धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। मौका देख एक बार कल्पेश ने नाबालिग से रेप किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। नाबालिग को डरा-धमकाया। किसी को कुछ भी बताने पर फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस डर से नाबालिग ने किसी को भी आपबीती नहीं बताई।

डेढ़ साल में किया कई बार रेप
नाबालिग को अश्लील फोटो-वीडियो का डर दिखाकर कल्पेश ने डेढ़ साल में कई बार रेप किया। कभी पीड़िता के घर पर तो कभी होटल बुला लेता था। नाबालिग उसके सामने कई बार रोई। हाथ जोड़े, लेकिन उसे तरस नहीं आया।

इनकार करने पर फोटो वायरल किए
बार-बार रेप से तंग आकर एक दिन नाबालिग लड़की ने कल्पेश के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसका फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर कल्पेश ने नाबालिग के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। यह बात नाबालिग के घर तक पहुंची। उसने सारी कहानी मां को बताई। मां ने कोतवाली थाने में कल्पेश के खिलाफ रिपोर्ट दी। कल्पेश दूसरे राज्यों में प्लास्टिक की चूड़ी सप्लाई करने का कारोबार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *