Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

HAL में ट्रेनी की भर्ती:150 ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

जयपुर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। HAL की और से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रेंटिस की कुल150 वैकेंसी हैं। अभ्यर्थी 19 जनवरी तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, एचएएल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवार को प्रति माह 9 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इन पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, एरोनॉटिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *