Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर के अधिकांश गांवों में यूरिया से फैलेगा कोरोना

बीकानेर

एक तरफ जहां राज्य सरकार ने पचास से अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने की नीति बना दी है, वहीं दूसरी ओर यूरिया लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं और जिला प्रशासन व पुलिस मौन होकर देखने को मजबूर है। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ का है, जबकि इससे पहले खाजूवाला, छत्तरगढ़ सहित अनेक एरिया में भी यूरिया पाने के लिए सैकड़ों किसान एक जगह एकत्र हुए।

दरअसल, प्रदेश में यूरिया की कमी के चलते किसान काफी परेशान है। ऐसे में जहां भी थोड़ी बहुत यूरिया पहुंचती है, वहीं पर अव्यवस्था बन जाती है। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के आगे अलसुबह से बड़ी संख्या में किसान एकत्र है। यहां तक कि महिलाएं भी पहुंच गई है। कोरोना से बचने के लिए किसी ने अपने मुंह पर मास्क लगाया है तो किसी ने नहीं। दूरी तो कहीं नजर नहीं आ रही।

ये भीड़ गांवों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गांव सांवतसर, तोलियासर, मोमासर, लालासर, देराजसर, जाखासर, बिंझासर, दुसारणा, रिड़ी, सालासर, ऊपनी, पूनरासर में कोरोना पहंच गया है। इस तरह की भीड़ श्रीडूंगरगढ़ के हर गांव तक कोरोना को पहुंचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *