Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सबरीमाला दर्शन के लिए अजय देवगन की 41 दिन की कठिन साधना; काले कपड़े पहने, नंगे पैर रहे और जमीन पर सोए

सोशल मीडिया पर काले कपड़े पहने, माथे पर तिलक लगाए और गले में माला पहने अजय देवगन की फोटो वायरल होते ही फैन्स ने सोचा कि ये उनकी अगली फिल्म का लुक है, लेकिन यह अजय का अयप्पा स्वामी के दर्शन के लिए लिया गया व्रत था। अजय देवगन ने पहले 41 दिन का उपवास किया। इसके बाद वे बुधवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सबरीमाला में भगवान अयप्पा के दर्शन की इच्छा रखने वालों को पहले 41 दिनों तक कठिन अनुष्ठान करना पड़ता है। इसे ‘मंडलम’ कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *