मुंबई
अगर 13 लाख का माल चोरी हो और मिलने पर 8 करोड़ का हो जाए तो इसे आप चोरी कहेंगे या इन्वेस्टमेंट? मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। असल में 22 साल पहले हुई चोरी के कुछ समय बाद ही पुलिस ने चोरी हुआ सोना बरामद कर लिया था, लेकिन कानूनी पचड़ों के कारण यह परिवार को नहीं मिल सका। अब कोर्ट ने फरियादी के पक्ष में अंतिम फैसला सुनाया है।
यहां फेमस फैशन ब्रांड चिराग दिन के मालिक अर्जन दासवानी के घर से 1998 में एक गोल्ड कॉइन, दो गोल्ड ब्रेसलेट और 100 ग्राम और 200 मिलीग्राम वजन की दो सिल्लियां चोरी हुई थीं। तब इनकी कीमत 13 लाख रुपए थी। अदालत के आदेश के बाद अब यह गोल्ड अर्जन के बेटे राजू दासवानी को वापस मिल गया है।