Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसी ने बॉलीवुड में आने के लिए छोड़ दी पढ़ाई तो किसी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन

बॉलीवुड स्टारकिड्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको इन स्टारकिड्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान से लेकर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, बेटे इब्राहिम अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, खुशी कपूर समेत कई स्टारकिड्स के नाम शामिल हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने बैचलर ऑफ हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। वह न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। सारा 26 साल की हैं।

अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। 23 साल की अनन्या ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया लेकिन स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट, सिनेमेटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पहले लंदन के सेवनओक्स हाई स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन किया। आर्यन 24 साल के हैं। आर्यन फिल्ममेकर बनना चाहते हैं।

शाहरुख की बेटी सुहाना ने पहले धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से स्कूलिंग की और उसके बाद वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिस्क स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रही हैं। सुहाना 21 साल की हैं और वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

जान्हवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की। जान्हवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने लॉस एंजिलिस के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टिट्यूट में फिल्ममेकिंग का कोर्स किया। 24 साल की जान्हवी ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *