नई दिल्ली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। तीसरे दिन खेल के दौरान उन्होंने डीन एल्गर को आउट नहीं दिए जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर लगी थी। अंपायर ने आउट दिया था, लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने डीआरएस ले लिया। वहां फैसला पलट गया। इस पर कोहली काफी नाराज हुए। उनकी प्रतिक्रियाओं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर खुश नहीं हैं।
गौतम गंभीर का मानना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया को जाहिर कर भारतीय टेस्ट कप्तान युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “कोहली बहुत अपरिपक्व हैं। किसी भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स में ऐसा कहना सबसे बुरा है। ऐसा करने से आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं होंगे।”