श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पंचायत समिति के प्रधान सुरेन्द्रपाल सिंह ने शुक्रवार को एक सादे कार्यक्रम में कार्यभार ग्रहण किया। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उन्होंने कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में आमजन को काम करवाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हर ग्राम पंचायत में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर विधायक राजकुमार गौड़, विधायक जगदीश जांगिड़, उप प्रधान बृजमोहन यादव, डायरेक्टर, पंचायत समिति के बीडीओ जितेंन्द्र खुराना,कांग्रेस नेता अशोक चांडक व स्टाफ मौजूद रहा।