सीमा सन्देश न्यूज
हनुमानगढ़/श्रीगंगानगर। नए साल के पहले माह में जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह रोजाना आ रही सैम्पल की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में जिले में कोरोना अनियंत्रित होता दिख रहा है। बड़े-बुजुर्गांे के साथ तीसरी लहर में बच्चे भी काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को आई 12 जनवरी को लिए गए 2136 सैम्पलों की रिपोर्ट में जिले में मिले कोरोना संक्रमण के 348 नए पॉजिटिव रोगियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
वहीं श्रीगंगानगर जिले में 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हनुमानगढ़ में एक सैम्पल की रिपीट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि 1695 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 71 के रिपीट फ्रेश सैम्पल मांगे गए हैं।