Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिना गड़बड़ होगा गांवों का विकास : मील

सीमा सन्देश न्यूज
सूरतगढ़।
पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान हजारीराम मील ने भव्य समारोह में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, सरकार का पूरा पैसा पंचायतों में विकास कार्य पर लगाया जाएगा। कहीं भी कोई गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। कमीशन का खेल अब नहीं चलेगा और विकास का पूरा पैसा विकास पर ही खर्च किया जाएगा। लोगों ने हमें काम करने की जिम्मेदारी दी है। सभी पंचायतों में बिना भेदभाव के विकास करवाया जाएगा। चुनाव के बाद जीतने वाले सभी पंचायत समिति सदस्य परिवार के सम्मानित सदस्य हैं व हर सदस्य की भावना का सम्मान करते हुए कार्य करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *